फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jamin ke vivad mein yuva ko mari goli

जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली

Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रानीगंज इलाके में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। वहीं एक महिला के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के सचौली निवासी नसीम व कादिर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान फायरिंग होने लगी। शोरशराबा सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। नसीम पक्ष का आरोप है कि कुछ देर बाद कादिर पक्ष के लोगों ने उसके घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही राबिया पत्नी समीर के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, केवल घायल राबिया ही मिली। उसे लेकर पुलिस चली गई। दोपहर में गोली लगने से घायल कादिर जिला अस्पताल पहुंचा। उसके पेट व हाथ में छर्रे लगे थे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उसका कहना था कि नसीम पक्ष के लोगों ने उसे गोली मारी। रानीगंज के प्रभारी एसओ ने बताया कि युवक को गोली मारने की जानकारी मिली है। वह थाने पर नहीं आया था। घायल महिला की तहरीर पर सुबह ही घायल कादिर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed