फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jam in the chauk

हाईवे पर चौक, लगता है जाम

Sun, 05 Jan 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
jam in the chauk
चौक ठठेरी बाजार में फुटपाथ पर खड़े वाहन। - फोटो : PRATAPGARH
चौक घंटाघर पर भी लगता है भीषण जाम
विज्ञापन

वाहन खड़ा करने के लिए नो पार्किंग जोन, नहीं मानते लोग
प्रतापगढ़। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर चौक घंटाघर के आसपास हर दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क व फुटपाथ पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने के लिए निकल जाते हैं। यातायात विभाग के नो पार्किंग वाले आदेश को भी लोग दरकिनार कर देते हैं। जिसे लेकर तकरार भी होती रहती है। शहर में पार्किंग न होने की वजह से लोगों के सामने सुबह से लेकर रात तक समस्या होती रहती है।
नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद आसपास के गांव शहर के दायरे में शामिल होने जा रहे हैं। बेल्हा नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम शहरियों को उठाना पड़ता है। शहर का चौक घंटाघर हाइवे पर स्थित है। जहां से दिनभर छोटे-बड़े वाहन गुजरते रहते हैं। यहां से चारों दिशाओं में जाने के लिए मार्ग भी है। चौक घंटाघर के आसपास सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या बनी रहती है। जिला अस्पताल या फिर जेल रोड जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लोग जाम से जूझते नजर आते हैं। सड़कों व फुटपाथों पर बाइक, चार पहिया वाहन खड़े कर लोग खरीदारी करने मार्केट में चले जाते हैं।
विज्ञापन

यहां भी ठेला लगाकर फल, सब्जी समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों के चलते लोगों को अधिक समस्या होती है। वे सड़कों पर अपना ठेला खड़ाकर सामान बेचने लगते हैं। ग्राहकों के सड़क पर खड़ा होने से जाम की समस्या पैदा होती है। चौक घंटाघर पर भले ही यातायात पुलिस तैनात रहती है लेकिन वह भी जाम दूर कराने में हांफ जाती है। यहां तक कि सड़कों व फुटपाथ पर वाहन खड़ा होने के दौरान लोगों के बीच विवाद भी होता रहता है। लोगों का कहना है कि पार्किंग न होने के कारण शहर में जाम की समस्या पैदा होती है। जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती, तब तक जाम से लोगों को निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन गुजरने के दौरान जेल रोड क्रासिंग बंद रहती है। क्रासिंग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। यहां कि तक असर चौक घंटाघर तक पड़ता है। वाहनों के चौक तक आ जाने पर जाम लग जाता है। चूंकि चौक घंटाघर के आसपास दुकानदार से लेकर ग्राहकों तक के वाहन सड़कों व फुटपाथ पर ही खड़े होते हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी दुकानदार व ग्राहकों की मनमानी बंद नहीं होती।

चौक घंटाघर ठठेरी बाजार में लगा जाम।

चौक घंटाघर ठठेरी बाजार में लगा जाम।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed