{"_id":"64a30e6abf77832c8d00119b","slug":"jackal-bites-four-people-villagers-beat-them-to-death-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-1143-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सियार ने तीन लोगों को काटा, ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सियार ने तीन लोगों को काटा, ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला
Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कंधई इलाके के धूती और तरदहा गांव में पागल सियार ने हमला कर तीन लोगों को काट लिया। घायलों को परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहीं दो गावों में सियार के हमला किए जाने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने सियार को दिन में घेर लिया। लोगों ने उसे लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। बताया कि वह हिंसक हो गया था।
धूती गांव के रहने वाले अजब नारायण सोमवार को दिन में 1 बजे घर के पास बैठे थे। इसी बीच जंगल की तरफ से सियार आया और उन पर हमला कर दिया। सियार के काटने और पंजा मारने वह लहूलुहान हो गए। धूती के बाद सियार पड़ोस के गांव तरदहा जा पहुंचा । इस गांव में सियार ने घर के बाहर खेल रहे आदर्श पुत्र विकास पर हमलावर हो गया। यह देख पिता बचाने के लिए आदर्श दौड़ा तो सियार ने उसे भी काट लिया। सभी का सीएचसी में भर्ती कर डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि सियार पागल हो गया था, उसे ग्रामीण नहीं मारते तो वह बच्चों और आम लोगों के लिए खतरा बन सकता था।