फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It's cold after the rain, mist prevailed throughout the day

बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड, दिनभर धधकते रहे अलाव

Fri, 31 Dec 2021 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
It's cold after the rain, mist prevailed throughout the day
कलक्ट्रेट में ठंड से बचने को अलाव के समीप जुटे अधिवक्ता व वादकारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। रिमझिम बारिश के बाद अब शीतलहर व गलन के बीच कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को शीतलहर के कहर से लोग दिनभर कांपते रहे। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। रजाई से निकलते ही हाथ-पांव ठंडे पड़ने लग रहे थे। घरों में लोग अलाव के पास दुबके रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह दिनभर अलाव धधकते रहे। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

बारिश के बाद बेल्हा में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ गई है। हाथ-पांव ठंडे पड़ जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धूप न खिलने से गलत का असर तेज था। शहर में सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा। कंपनी बाग, स्टेशन रोड, व अन्य जगहों पर मार्निंगवाक करने वाले लोग नहीं दिखे। ठंड इस कदर थी कि लोग रजाई में दुबके रहे। सुबह 9 बजे के बाद लोग बाहर निकले, लेकिन इसके बाद भी ठंड के तेवर बरकरार रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह अलाव जलते रहे। दुकानदार बाहर निकलकर अलाव के पास बैठे रहे। रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकलने वाले लोग सड़कों पर जल रहे अलाव से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ठंड का असर देख लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इधर, शाम होने पर ठंड में और इजाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजते ही दुकानें बंद होने लगीं। कमोवेश यही हाल रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर के ग्रामीण इलाकों का भी रहा। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम 11.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed