फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It hasn't rained for twenty days, people suffering from humidity

20 दिन से नहीं हुई बारिश, उमसभरी गर्मी से राहत नहीं

Wed, 14 Jul 2021 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
It hasn't rained for twenty days, people suffering from humidity
20 दिन से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी है, मगर बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में तल्ख धूप संग पछुआ हवाएं कहर ढा रही हैं। बारिश न होने से उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को उमस से लोग बेहाल रहे। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। न घर में सुकूून था और न ही बाहर। दिन और रात के तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.03 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मई माह में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी का पता नहीं चला। 20 मई से 25 जून तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम लगा रहा, मगर 25 जून के बाद से आसमान में सिर्फ बादलों की उमड़-घुमड़ हो रही है। पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम साफ हो गया है। बीस दिन से बारिश न होने से गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह 8 बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें चुभने लगीं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद गर्मी बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहे पर स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। घरों में गर्मी से बेहाल लोग बाहर निकलकर चहलकदमी करते रहे। लोग पसीने से तरबतर थे। कूलर व पंखे से राहत नहीं मिल रही थी। शाम को सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से मौसम साफ हो गया है। उमस में इजाफा हुआ है। बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed