फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Investigation into bribe taking case may fall on many others

Pratapgarh News: रिश्वत लेने के मामले में हुई जांच तो कई और पर गिर सकती है गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation into bribe taking case may fall on many others
सीएमओ कार्यालय में मेडिकल क्लेम की फाइल पास कराने के नाम पर 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने के मामले में विभागीय जांच हुई तो कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है। हालांकि अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे शनिवार को गोरखपुर भेज दिया। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी की मूल तैनाती कोहड़ौर सीएचसी पर थी। बीते दो साल पहले उसे सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। इस मामले में यदि विभागीय जांच शुरू हुई तो कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है। शनिवार को सीएमओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। मेडिकल क्लेम पास करने वाले कक्ष में ताला लटक रहा था। सूत्रों के अनुसार टीम डिप्टी सीएमओ के कमरे में पहले पहुंची। यहां किसी दूसरे कर्मचारी को घूस लेते पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी तो रिटायर्ड सीओ की शिकायत पर स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी के पास पहुंच गई। टीम की एक सदस्य ने रिटायर्ड सीओ की बेटी बनकर मेडिकल क्लेम पास कराने के नाम पर स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को पैसे दिए।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार सीएमओ कार्यालय आ रही थी विजिलेंस टीम
सीएमओ कार्यालय में चर्चा है कि दो स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी बैठते हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी की शिकायत सतर्कता टीम (से हुई है। टीम तीन दिनों से भ्रमण कर रही थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस लाइन लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed