फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inter-district vicious robber with a reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter, shot in the leg

Pratapgarh : 25 हजार के इनामी अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 29 Aug 2024 10:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर इनामिया अपराधी सौरभ (21) पुत्र मन्नू उर्फ हंसराज निवासी तवकलपुर थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़ के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।

विज्ञापन
Inter-district vicious robber with a reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter, shot in the leg
गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

चिकित्सक समेत कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों की बुधवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे दो अंतरजनपदीय बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाया गया। गैंग में शामिल चार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम में रहने वाले चिकित्सक से 23 अगस्त की रात बदमाशों ने लूट की थी। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। बुधवार रात ढाई बजे बदमाशों के गिरोह के शेखूपुर नहर के रास्ते से गुजरने की जानकारी पर स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव और रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने घेराबंदी की।
विज्ञापन


इस बीच सिकंदरा की ओर से आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बदमाश बाइक मोड़कर भागने के दौरान गिर पड़े। पुलिस से बचाने के लिए बाइक सवार दो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर निवासी अज्जू उर्फ शीतला प्रसाद सरोज और 25 हजार के इनामी तवकलपुर निवासी सौरभ गौतम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन












पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करकटेपुर के रहने वाले अंकित पासी व देल्हूपुर निवासी सचिन यादव उर्फ अनुज यादव के साथ उनका गिरोह है। वह लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अप्रैल में कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात में मऊआइमा के बड़ौरा निवासी विनीत कुमार, रानीगंज के द्वारिकापुर निवासी रोशन उर्फ रोशनलाल भी शामिल थे।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश प्रयागराज समेत दूसरे जिलों में लूट, छिनैती की घटनाएं करते थे। अगस्त में पांच मुठभेड़, 10 बदमाश पकड़े गए


अगस्त में पुलिस की बदमाशों के साथ पांच बार मुठभेड़ हुई। इस दौरान 10 बदमाश पकड़े गए। पांच बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों के पास से दो तमंचे कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed