फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Instructions for impartial investigation into

Pratapgarh News: एसबीआई से करोड़ों रुपये के गबन की निष्पक्ष जांच का निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Instructions for impartial investigation into
एसबीआई शाखा से करोड़ों रुपये गबन के मामले की जांच से असंतुष्ट खाताधारकों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ की शरण ली। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि जरूरत महसूस होने पर मुकदमे की जांच सीबीआई से कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लीलापुर में मार्च में 4.85 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। बीते अप्रैल में प्रभारी शाखा प्रबंधक शिखर अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों के विरुद्ध ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। याचिका दाखिल करने वाले मिथलेश तिवारी, पूर्णेंदु तिवारी की याचिका सुनवाई करते हुए एक अगस्त को उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को मामले की निष्पक्ष व गहनता से जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि अगर जरूरत हो तो सीबीआई से केस की जांच कराई जाए। बैंक में गबन के मामले की विवेचना यदि प्रभावी और निष्पक्ष तरीके से न हो रही हो तो किसी अन्य अधिकारी को जांच सौंपी जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। न्यायालय के आदेश का हर हाल में अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed