{"_id":"62cdc862880ad8152d4c227a","slug":"instead-of-bringing-population-control-law-the-government-should-make-people-aware-imran-pratapgarh-news-ald3371049158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसंख्या नियंत्रण कानून लाने के बजाय सरकार लोगों को करें जागरूक : इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसंख्या नियंत्रण कानून लाने के बजाय सरकार लोगों को करें जागरूक : इमरान
विज्ञापन
शमशेरगंज बाजार पहुंचे महाराष्ट्र से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को देखने को ज?
- फोटो : PRATAPGARH
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के बजाय लोगों को जागरुक करना चाहिए। सांसद बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव आए सांसद का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेल्हा हमारी जन्मभूमि है। इसे कभी नहीं भुला सकता हूं। इसीलिए मैने अपने नाम के साथ प्रतापगढ़ी जोड़ रखा है।
क्षेत्र के सिंधौर स्थित शमशेरगंज बाजार में मंगलवार को राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के पैतृक गांव पहुंचने पर गांव के युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीकॉप्टर के पहुंचते ही समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने अपने संबोधन में भाजपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। डीजल और पेट्रोल सौ रुपये के करीब पहुंच गए हैं,तो घरेलू गैस के दाम एक के पार हो गए हैं।
सांसद प्रमोद तिवारी को अग्रज बताते हुए कहा कि दोनों लोग मिलकर जिले का विकास करेंगे। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद इमरान का स्वागत करने के लिए सुबह से ही लोग डटे रहे। निर्धारित समय से दो घंटे बाद से कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नसीम पहलवान, पवन शुक्ला गोलू, नसीम नेता, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र , मो. सैफ, मो. शमीम, जफरुल हसन, इंदिरानंद तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति मो हफीज उर्फ फिज्जू, मो इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुबह से ही पहुंचने लगे थे समर्थक
शायर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बने इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह से हेलीपैड पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। सांसद बनने के बाद हेलीकाप्टर से पैतृक घर आ रहे इमरान को स्वागत करने के लिए गर्मी में भी बेकरार दिखे।
हर कोई उनकी एक झलक पाने के साथ ही फूलों की माला व गुलदस्ता भेंट करने को बेताब था। जिले के अलावा दूसरे जनपदों से भी इमरान के समर्थक शमशेरगंज पहुंचे थे। हेलीपैड से लेकर घर तक लोगों की भारी भीड़ से जाम के हालात बन गए। बाजार में भी लोगों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।