{"_id":"6633f16d5900d43ebf0183a4","slug":"innocent-girl-burnt-alive-dies-due-to-fire-in-generator-box-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-116433-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जनरेटर के बाॅक्स में लगी आग से जिंदा जली मासूम बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जनरेटर के बाॅक्स में लगी आग से जिंदा जली मासूम बालिका की मौत
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के केवटली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के बगल जनरेटर के खाली बाॅक्स में लगी आग में छह वर्षीय मासूम रूही की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट के साथ पहुंची फायरब्रिगेड की टीम छानबीन करती रही। केवटली निवासी राकेश सिंह डीजे संचालक है। घर के बगल जनरेटर को सुरक्षित रखने का खाली बाॅक्स रखा हुआ था। उसकी बेटी रूही सिंह बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वह बाॅक्स में पहुंच गई। अचानक जनरेटर के बाॅक्स में आग लगने से वह जलने लगी। परिवार के लोग घर के भीतर थे। इसलिए कोई भनक नहीं लगी। मकान के पीछे से गुजर रहे ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। भागकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। हालांकि तब तक रूही जिंदा जलकर दम तोड़ चुकी थी। यह देख उसकी मां रोते हुए बेसुध हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बाद में सीओ पट्टी आनंद राय भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फील्ड यूनिट टीम के साथ फायरब्रिगेड के अफसर भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान बाॅक्स के पास से लाइट पटाखा के कुछ टुकड़े मिले। अग्निशमन विभाग के एएसआई राधेश्याम दुबे ने बताया कि खेलने के दौरान बाक्श में पटाखा जलाने के दौरान आग लग गई। वह बाहर नहीं निकल सकी। चूंकि बाक्श में जनरेटर का तेल भी लगा रहा होगा। हर बिंदुओं पर छानबीन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
अक्सर बाॅक्स में खेलने जाती थी रूही
डीजे संचालक राकेश सिंह की बेटी रूही रोज उसी जनरेटर के खाली बाॅक्स में खेलने जाती थी। वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी। तीन भाइयों की वह दुलारी थी। उसकी मौत से भाई साहिल, आदर्श, अर्पित रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
अक्सर बाॅक्स में खेलने जाती थी रूही
डीजे संचालक राकेश सिंह की बेटी रूही रोज उसी जनरेटर के खाली बाॅक्स में खेलने जाती थी। वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी। तीन भाइयों की वह दुलारी थी। उसकी मौत से भाई साहिल, आदर्श, अर्पित रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन