{"_id":"66c0826df7b6a01ec50078f9","slug":"innocent-child-going-to-school-dies-after-being-hit-by-a-bike-villagers-create-ruckus-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : विद्यालय जा रहे हैं मासूम की बाइक की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : विद्यालय जा रहे हैं मासूम की बाइक की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगमा
Sat, 17 Aug 2024 04:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:28 PM IST
सार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा कडरौ गांव निवासी सोनू सरोज का छह वर्षीय बेटा श्रेयांश सरोज प्राथमिक विद्यालय जुगई का पुरवा में कक्षा एक का छात्र था। शनिवार की सुबह श्रेयांश का बड़ा भाई शिवा साइकिल से बहन शालू व श्रेयांश को विद्यालय छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाई के साथ साइकिल से विद्यालय जा रहे मासूम को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कियाष सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा कडरौ गांव निवासी सोनू सरोज का छह वर्षीय बेटा श्रेयांश सरोज प्राथमिक विद्यालय जुगई का पुरवा में कक्षा एक में पढ़ता था। शनिवार की सुबह श्रेयांश का बड़ा भाई शिवा साइकिल से बहन शालू व श्रेयांश को विद्यालय छोड़ने जा रहा था। अभी वह परियावां लवाना मार्ग पर जुगई का पुरवा के समीप पहुंचा था कि तभी सामने से आए बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे साइकिल पर आगे बैठे श्रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहे शिवा व पीछे बैठी बहन शालू भी घायल हो गए। उधर घटना के बाइक सवार मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास करना शुरू कर दिया, लेकिन ग्रामीण बाइक सवार को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन