{"_id":"606d53768ebc3ee64a356b0e","slug":"infected-youth-dies-in-village-of-megastar-amitabh-bachchan-in-pratapgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना : महानायक अमिताभ बच्चन के गांव में संक्रमित युवक की मौत, लोगों में बढ़ा खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना : महानायक अमिताभ बच्चन के गांव में संक्रमित युवक की मौत, लोगों में बढ़ा खौफ
Wed, 07 Apr 2021 12:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। प्रतापगढ़ में कोरोना से एक युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद लोगों में कोरोना का खौफ और बढ़ गया है।
रानीगंज इलाके के बाबूपट्टी गांव निवासी आशीष शुक्ल उर्फ बंधुल की कोरोना से मौत हो गई है। मंगलवार की देर शाम बीमार होने पर परिजन जिला अस्पताल में लाए थे। सीने में दर्द और बुखार की शिकायत थी।
जिला कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रशासन शव का बेल्हा देवी घाट पर आज अंतिम संस्कार करेगा। कोविड लाइन गाइड के तहत परिजनों को शव नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई है वह अमिताभ बच्चन के गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
प्रयागराज में 1084 कोविड संक्रमित मिले
वहीं, प्रयागराज में कोरोना संक्रमण काल के एक साल में मंगलवार को सर्वाधिक 1084 कोविड संक्रमित चिह्नित किए गए। यही नहीं सबसे अधिक 8363 लोगों की कोरोना जांच की गई। स्वस्थ होने वाले सिर्फ 64 रहे। वहीं उपचार के दौरान तीन संक्रमितों की मौत हो गई। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 261 हो गई है।
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक मंगलवार को 1084 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलथ्री अस्पताल एसआरएन में भर्ती मरीजों की संख्या 202 हो गई है। वहीं तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 59 मरीज भर्ती हैं।

होली के पहले से बढ़ी मरीजों की संख्या का क्रम अब हजार के पार हो गया है। जांच कराने वालों की केंद्रों पर भीड़ जुट रही है। वहीं कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले काफी कम सिर्फ 44 है। इसमें एसआरएन से 20 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। 44 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3469 हो गई है। एक्टिव मरीजों के साथ हॉटस्पॉट भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात नौ बजे तक 992 हॉटस्पॉट थे, जिनकी संख्या बुधवार को डेढ़ से दोगुनी हो सकती है।
एसआरएन में 20 मरीजों की हालत गंभीर
एलथ्री अस्पताल एसआरएन में भर्ती 202 मरीजों में 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। सांस लेने की दिक्कत के कारण कुछ को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि कुछ मरीज बाईपैप के सहारे हैं। कोविड वार्ड में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम मरीजों की देखरेख कर रही है।