फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Industrial area to be developed in 20 hectare in Sansarpur

संसारपुर में 20 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

Mon, 02 Nov 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Industrial area to be developed in 20 hectare in Sansarpur
बेल्हा देवी धाम के पश्चिम भुलियापुर व बराछा गांव के बीच सई नदी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के संसारपुर में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की तैयारी है। यहां न सिर्फ छोटे-छोटे उद्योग बल्कि एक जनपद, एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए अमृतफल आंवला के लिए भी खास उद्योग की स्थापना होगी। 20 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। विधायक धीरज ओझा के प्रस्ताव पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से आख्या मांगी है। जमीन की जांचकर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में उद्योग के नाम पर कुछ भी नहीं है। तीन दशक से शहर से सटे कटरामेदनीगंज में स्थित एटीएल फैक्ट्री बंद पड़ी है। एटीएल फैक्ट्री बंद होने के बाद कई बार जिले में उद्योग स्थापित करने की पहल की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी। अब रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने इसके लिए पहल शुरू की है। उन्होंने तहसील प्रशासन के सहयोग से बकुलाही नदी से सटे संसारपुर गांव में 20 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कराई है। उन्होंने इस जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को प्रस्ताव भेजा। इसे लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। सूक्ष्म, अब विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इसे संज्ञान में लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी आख्या मांगी है। जमीन की जांच कराने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि जमीन की जांच कराकर तत्काल रिपोर्ट भेजें। जिससे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

संसारपुर गांव में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जमीन की जांच कराने संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। ताकि भूमि औद्योगिक क्षेत्र को स्थानांतरित करके कार्य शुरू किया जा सके। -राहुल यादव, उपजिलाधिकारी, रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से न सिर्फ रानीगंज बल्कि पूरे जिले की तस्वीर बदल जाएगी। महानगरों की तर्ज पर जिले का विकास होगा। एक जनपद, एक उत्पाद को बढ़ावा मिलने से आंवला के दिन भी बहुरेंगे। -अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, विधायक, रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed