फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Indecent messages sending obscene messages to player after leaving practice

शोहदों से तंग खिलाड़ी का टूट रहा सपना, प्रैक्टिस छोड़ने पर मनचले भेज रहे अश्लील मैसेज

Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM IST
सार

शोहदों से तंग एक खिलाड़ी का धाविका बनने का सपना टूट रहा है। मैदान में प्रैक्टिस करना दुश्वार हो गया। शोहदों की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है। अब पीड़ित छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Indecent messages sending obscene messages to player after leaving practice
Crime

विस्तार

शोहदों से तंग एक खिलाड़ी का धाविका बनने का सपना टूट रहा है। मैदान में प्रैक्टिस करना दुश्वार हो गया। शोहदों की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है। अब पीड़ित छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के एक गांव में ननिहाल में रहने वाली किशोरी धाविका बनने का सपना देख रही थी। चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वह दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल करते हुए आगे बढ़ रही थी। लॉकडाउन में परिवार समेत वह अपने ननिहाल आकर रहने लगी। वहां दौड़ की प्रैक्टिस करते हुए अपना सपना पूरा करने का प्रयास करने लगी। इस दौरान गांव के कुछ मनचले उसे परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ अभद्रता करने के साथ ही वीडियो बनाने लगे। दौड़ लगाते समय सुनसान स्थान पर छेड़खानी की।
विज्ञापन


उनकी हरकतों से आजिज छात्रा ने प्रैक्टिस बंद कर दिया। जिसके बाद मनचले उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। परेशान छात्रा ने आपबीती मां को सुनाई। जिसके बाद मां-बेटी ने पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मनचलों का हौसला बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए समस्या बताई। एसपी सतपाल अंतिल ने मामले की तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई का निर्देश लालगंज कोतवाल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed