फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   increased restlessness in humid after rainy rains

रिमझिम बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Thu, 25 Jun 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
increased restlessness in humid after rainy rains
increased restlessness in humid after rainy rains - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को शहर में दिनभर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाए रखा, लेकिन झमाझम बरसात नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गई। घरों व कार्यालयों में पंखे फर्राटा भरते रहे। बारिश से जगह-जगह किचपिच व जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। कुल 12.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह से आसमान में बादलों ने अपनी पैठ जमा रखी है। बादल रुक-रुक कर रिमझिम बारिश कर रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमा रखा था। इस दौरान पुरवा हवाएं भी अपनी पकड़ बनाए हुए थीं। सुबह 8 बजे के बाद रिमझिम फुहारों की शुरुआत हुई। दिनभर बादल रुक-रुक कर बारिश करते रहे। मगर इसके बाद भी लोगों गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर उमसभरी गर्मी का असर रहा। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सड़क से गुजर रहे लोगों को गर्मी से बेहाल देखा गया। दुकानदार भी पंखे की हवा लेते रहे, मगर उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। इधर, दोपहर दो बजे के बाद फिर से बादलों ने रिमझिम बारिश की। इसके बाद उमस में और इजाफा हो गया। बारिश से जगह-जगह जलजमाव व किचपिच से लेाग परेशान हुए। शहर के विवेकनगर, पल्टनबाजार, शिवजीपुरम, जोगापुर, देवकली, स्टेशन रोड़, बेगमवार्ड आदि मोहल्लों में किचपिच व जलजमाव के चलते लोगों को दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 12.2 मिमी हुई। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed