{"_id":"5e9365ef8ebc3e6fc9417486","slug":"in-the-part-curfew-in-derwa-all-is-stayed-pratapgarh-news-ald2731985200","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरवा में आंशिक कर्फ्यू से सबकुछ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरवा में आंशिक कर्फ्यू से सबकुछ ठप
विज्ञापन
in the part curfew in derwa. all is stayed
- फोटो : PRATAPGARH
डेरवा बाजार में चौथे दिन भी आंशिक कर्फ्यू के चलते सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों से लेकर गलियों में सवा सौ पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। बाजार के हालात पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। बाजार को सैनिटाइज करने का काम जारी है। थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है।
जेठवारा के डेरवा सबलगढ़ में गत दिनों तब्लीगी जमात के तीन सदस्य कोरोना से संक्रमित मिले थे। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन किमी के दायरे में पूरी बाजार में आंशिक कर्फ्यू लगाने के बाद सभी की जांच कराई जाने लगी। बाजार के लोगों को सुरक्षित करने के लिए डोर टू डोर सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार को भी पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। दो शिफ्टों में 125 पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। माहौल पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती है। कुंडा एसडीएम बराबर नजर रखे हुए हैं। बाजार के लोगों में खौफ दिख रहा है।
डेरवा बाजार में महाराष्ट्र के भिवंडी से आए परदेशी व जमात के सदस्यों के मददगारों को मिलाकर 26 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल शनिवार को लिया गया। चौकी प्रभारी डेरवा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
डेरवा बाजार को 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी को खाने पीने की असुविधा न हो। इसके लिए ठेले वालों को एसडीएम कुंडा द्वारा पास जारी किया जा रहा है। जो अलग-अलग सेक्टरों में जाकर लोगों को सब्जी, दूध और राशन की सप्लाई करेंगे। दवाएं होम डिलेवरी के लिए अभी लोग आगे नहीं आ रहे हैं।