{"_id":"7b53a322f946ec59412e59422e884e52","slug":"in-the-district-of-fuel-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 04 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रिफाइनरी से डिपो को आपूर्ति नहीं होने से जिले में पेट्रोल और डीजल का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को टंकियों पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। कई टंकियां तो पूरी तरह से खाली हो गई हैं। कुछ ही डीलर्स ऐसे हैं जो पहले के तेल से किसी तरह काम चला रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे समस्या खड़ी हुई है।
करीब हफ्ते भर से जिला पेट्रोल और डीजल की कमी से जूझ रहा है। ज्यादातर टंकियों पर तेल खत्म हो चुका है। संचालकों ने पेट्रोल-डीजल न होने का बोर्ड टांग दिया है। कुछ ही टंकियों पर ईंधन मिल रहा है। वहां वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। समस्या का कारण पेट्रोल पंप संचालक रिफाइनरी से आपूर्ति ठप होना बता रहे हैं। रिफाइनरी से डिपो में ही ईंधन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
इसकी वजह से डिपो में पैसा जमा होने के बाद भी डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा। रिफाइनरी से डिपो में ईंधन की आपूर्ति न हो पाने का सही कारण कोई नहीं बता रहा। हालात ये हैं कि डीजल व पेट्रोल के लिए लोग भटक रहे हैं। अंबिका शंकर आटो मोबाइल विश्वनाथगंज के संचालक वैभव सिंह चौहान ने बताया कि यह समस्या केवल अपने जिले में नहीं बल्कि इलाहाबाद, कौशाम्बी और आसपास के कई जनपदों में है। रिफाइनरी से ही डिपो को डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा। इसके कारण डिपो पंप संचालकों को ईंधन आपूर्ति करने में असमर्थ हो गया है। पूर्व में डंप तेल से किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
,
गफ्फार पेट्रोल पंप के मालिक अनवार ने बताया कि ईंधन की किल्लत करीब हफ्ते भर से है। वाहन मालिक और चालक तो परेशान हैं। टंकी तक आने के बाद तेल न होने से ग्राहकों को लौटना पड़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि समस्या देर रात तक कुछ हद तक कम हो सकती है। जगवंती फ्यूल स्टेशन के संचालक देवव्रत मिश्र ने बताया कि यह समस्या इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तीनों रिफाइनरी में हो रही है। डिपो में पैसा जमा है, वहां रिफाइनरी से आपूर्ति होते ही संकट दूर हो जाएगा। मेरे यहां काफी तेल पहले से डंप है। इसी को ग्राहकों को दिया जा रहा है। सोमवार सुबह तक समस्या में कुछ सुधार की उम्मीद है।