{"_id":"5e93653f8ebc3e774c0363b9","slug":"in-the-conflict-of-land-became-beating-and-firing-pratapgarh-news-ald273198371","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी हामिद (60) और दूसरे पक्ष के वसीम (28) पुत्र शाकिर अली से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। रविवार को विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक फायरिंग होने लगी। फायरिंग के चलते गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े। हामिद के पेट व दूसरे पक्ष के वसीम के सिर में गोली लगी।
जबकि मारपीट में हामिद का बेटा मासूम (30) और दूसरे पक्ष से शाहरुख (22) पुत्र मोहम्मद शमशाद को गंभीर चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख हामिद व वसीम को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार चल रहा है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश करने लगी लेकिन कोई नहीं मिला। थानाध्यक्ष रानीगंज ने बताया कि तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी पक्ष ने तहरीर अभी तक नहीं दी।