फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the case of student's death, three including father and daughter have been booked for murder

Pratapgarh : छात्र की मौत के मामले में पिता-पुत्री समेत तीन पर हत्या का मुकदमा, अगवा कर हत्या करने का आरोप

Thu, 22 Feb 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 04:44 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के अनेहरा रामपुर निवासी राजकुमार प्रजापति का बेटा अंकित (17) मुंबई से ननिहाल मुलतानीपुर इंटर की परीक्षा देने आया था। 19 फरवरी को घर से गायब अंकित की लाश 21 फरवरी को संडवा दुबान में ओझा की बाग में मिली थी।

विज्ञापन
In the case of student's death, three including father and daughter have been booked for murder
अंकित प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ननिहाल मुलतानीपुर में इंटर की परीक्षा देने आए छात्र अंकित की मौत के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ अगवा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अनेहरा रामपुर निवासी राजकुमार प्रजापति का बेटा अंकित (17) मुंबई से ननिहाल मुलतानीपुर इंटर की परीक्षा देने आया था। 19 फरवरी को घर से गायब अंकित की लाश 21 फरवरी को संडवा दुबान में ओझा की बाग में मिली थी। हालांकि मामा बाबूलाल ने एक दिन पहले ही अंकित की गुमशुदगी का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के मामा बाबूलाल प्रजापति ने पुलिस को दूसरी तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही लालबाबू प्रजापति व उसकी बेटी संध्या और राजकमल ने अंकित को अगवा कर मौत के घाट उतारा। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया। मुंबई से पिता राजकुमार के आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता पुत्री समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से नजदीकी को नहीं बनी घटना की वजह

मुंबई से परीक्षा देने ननिहाल मुलतानीपुर आए अंकित की मौत को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि नामजद युवती व अंकित के बीच नजदीकी थी। जिसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार तकरार भी हुई थी। उनके बीच दूरी बनाने के लिए ही अंकित को मुंबई पिता के पास भेजा गया। हालांकि पुलिस हर बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed