प्रतापगढ़ : नकल के लिए छात्रा ने अपनाई यह तरकीब, सचल दस्ते के लोग भी रह गए आवाक
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होली के अवकाश के बाद सोमवार को जिले के 15 केंद्रों पर शुरू हुईं। एमडीपीजी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या चार में एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा ने अपने हाथ पर मेहंदी से नकल सामग्री लिख रखी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा से पहले मेहंदी से छात्रा ने हाथ पर नकल रचा ली। जांच के दौरान शिक्षकों ने पाया कि छात्रा ने एमएससी वनस्पति विज्ञान के उत्तरों को लिखा है। केंद्राध्यक्ष ने उसे रस्टीकेट कर दिया।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होली के अवकाश के बाद सोमवार को जिले के 15 केंद्रों पर शुरू हुईं। एमडीपीजी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या चार में एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा ने अपने हाथ पर मेहंदी से नकल सामग्री लिख रखी थी। उसके पूरे हाथ पर वनस्पति विज्ञान के उत्तर लिखे हुए थे। कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी आंतरिक सचल दल को दी। सचल दल ने छात्रा की उत्तर पुस्तिका को जमा करा लिया।
272 ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे
केंद्राध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्रा ने अनुचित साधन का प्रयोग करने पर छात्रा को रस्टीकेट कर दिया। जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि एमडीपीजी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 272 ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली की परीक्षा में 773 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 749 परीक्षा में शामिल हुए और 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या चार में एमएससी बॉटनी की छात्रा को नकल सामाग्री का प्रयोग करने पर रस्टीकेट कर दिया गया।