फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In husband and wife job, one got freedom from election

पति-पत्नी नौकरी में, तो एक को मिली चुनाव से मुक्ति

Tue, 22 Feb 2022 11:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
In husband and wife job, one got freedom from election
In husband and wife job, one got freedom from election
मतदान का प्रशिक्षण लेने वाले 1023 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और उन्होंने ड्यूटी काटने के लिए पत्र दिया था। उसमें एक कर्मचारी की ड्यूटी काट दी गई है। ऐसे में जिन कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया गया था, उनके घर ड्यूटी की सूचना उनके घर पहुंच रही है।
विज्ञापन

जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सरकारी सेवा में रहने वाले पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगा दी गई थी। महिला कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र देने के बाद भी किसी की भी ड्यूटी नहीं काटी गई थी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब दोनों कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी नहीं करनी होगी। जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के आदेश का अनुपालन कराने के लिए 1023 कर्मचारियों को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया गया है। इसमें से अधिकांश महिला कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी कटने से जिले में मतदान कार्मिकों की आवश्यकता बढ़ गई। ऐसे में जो कर्मचारी एनआईसी की कर्मचारियों की लापरवाही से छूट गए थे, अब उनके घर ड्यूटी की सूचना पहुंच रही है। बुधवार को इन कर्मचारियों को संत अंथोनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की कमी नहीं है, मगर कुछ कर्मचारी रिजर्व में रखे जा रहे हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed