फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In case of dispute, votes will be counted from VVPAT slip.

Pratapgarh News: विवाद की स्थिति में वीवीपैट की पर्ची से होगी मतों की गणना

Tue, 19 Mar 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
In case of dispute, votes will be counted from VVPAT slip.
विवाद की स्थिति में वीवीपैट की पर्ची से होगी मतों की गणना
विज्ञापन

- जिले के 2621 बूथों पर लगेगी मशीन, मतदाता सात सेकंड तक देख सकेंगे अपना मत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भरोसा जीतने के लिए इस चुनाव में सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन लगाई जाएगी। इससे निकलने वाली पर्ची को मतदाता सात सेकेंड तक देख सकेंगे और यह पर्ची पूरी तरह सुरक्षित होगी। अगर, विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो ईवीएम को दरकिनार कर वीवीपैट की पर्ची से गणना की जाएगी। हालांकि, वीवीपैट की पर्ची से गणना के लिए प्रत्याशी को शपथ पत्र देना होगा।
ईवीएम पर लगातार उठ रहे सवालों की विश्वसनीयता को लेकर चुनाव आयोग ने इस वर्ष भी लोकसभा चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया है। आयोग ईवीएम से चुनाव नहीं कराने और बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग करने वाले दलों को शिकायत का कोई मौका नहीं देना चाहता। इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए सभी बूथों पर वीवीपैट मशीनें लगाई जा रही हैं। मतदाता ईवीएम की बटन दबाएगा और ईवीएम से बीप की आवाज निकलने के साथ ही वीवीपैट मशीन से पर्ची निकलेगी, इस पर्ची को मतदाता सात सेकेंड तक देख सकेंगे। इसके बाद यह पर्ची वीवीपैट में बने बाॅक्स में कटकर गिर जाएगी।
विज्ञापन

इससे प्रत्याशियों के आरोप-प्रत्यारोप की आशंका खत्म हो जाएगी। हालांकि वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सातों विधानसभा के बूथों पर वीवीपैट मशीन लगाई गई थी। मगर मतों की गणना में विवाद नहीं होने के कारण इसकी आवश्यकता ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन लगाई जाएगी। इससे निकलने वाली पर्ची मतदाता स्वयं सात सेकेंड तक देख सकेंगे। यह पर्ची पूरी तरह सुरक्षित होगी। अगर कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो ईवीएम की गणना को दरकिनार कर वीवीपैट की पर्ची से गणना के लिए प्रत्याशी को शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed