{"_id":"6aad7683a01b4536df070113","slug":"illegal-vendors-caught-selling-stale-food-on-the-saryu-express-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-178064-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सरयू एक्सप्रेस में बासी खाना बेचते अवैध वेंडर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सरयू एक्सप्रेस में बासी खाना बेचते अवैध वेंडर पकड़े गए
विज्ञापन
प्रयागराज संगम से मनकापुर जाने वाली सरयू एक्सप्रेस में यात्रियों को बासी खाना और प्रतिबंधित पानी बेचने वाले अवैध वेंडर पकड़े गए हैं। ट्रेन में पेंट्रीकार न होने के बावजूद यह गोरखधंधा चल रहा था।
कंट्रोल की सूचना पर मां बेल्हा देवी जंक्शन के सीएमआई नीरज सोमवंशी ने बाबा शनिदेव स्टेशन से जंक्शन के बीच छापामारा। कार्रवाई में भारत सिंह, आयुष सिंह और आचार्य देशराज शास्त्री को पकड़ा गया, जबकि पांच वेंडर भाग निकले। पकड़े गए वेंडरों को रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। सीएमआई ने बताया कि वेंडर बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के यात्रियों से अधिक पैसे लेकर खाना बेच रहे थे। उनके पास से 25 थाली खाना, चिप्स और दस पेटी पानी बरामद हुआ। एक वेंडर ने बताया कि वह रेलवे के एक अधिकारी के कहने पर पहली बार यह खाना बेच रहा था।