फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Illegal pistol manufacturing factory busted, gangster arrested

Pratapgarh News: अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, गैंगस्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal pistol manufacturing factory busted, gangster arrested
उदयपुर पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक गैंगस्टर को धर दबोचा है। पुलिस ने मौके पर से तीन अवैध तमंचा समेत असलहा बनाने का कई उपकरण बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर अपराधी है और उसके ऊपर नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं सीओ रामसूरत सोनकर के निर्देश पर उदयपुर एसओ राधेबाबू मंगलवार को हमराहियों के साथ राहाटीकर की ओर गश्त पर निकले थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि राहाटीकर के कुरैशी का पुरवा में बने एक अर्धनिर्मित घर में अवैध तमंचा बनाया जाता है। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर एसओ राधेबाबू ने दलबल के साथ उक्त घर में दबिश दी। दबिश के दौरान भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसे लेकर पुलिस घर में दाखिल हुई तो उसे बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने घर के भीतर तीन अवैध तमंचा, कई कारतूस, अर्धनिर्मित तमंचा, दो ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, लोहे की नाल, बट समेत कई अन्य उपकरण बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लन उर्फ साबिर उर्फ तन्ने निवासी कुरैशी का पुरवा थाना उदयपुर के रूप में हुई। आरोपी शातिर बदमाश हैं और उसके ऊपर लूट, गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत दस मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed