फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ill lady did not found the ambulance and died

एंबुलेंस न मिलने पर गई महिला की जान

Wed, 08 Apr 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ill lady did not found the ambulance and died
एंबुलेंस के फेर में एक महिला की जान चली गई। बार-बार फोन करने के बावजूद उसके घर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। परिजनों को मजबूरन ई-रिक्शा से महिला को अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सरोज चौराहा कांशीराम कॉलोनी निवासी नीलम (53) पत्नी पन्नालाल बीमार चल रही थी। सोमवार दोपहर अचानक नीलम के सीने में दर्द होने लगा। नीलम के देवर रमेश मोदनवाल का आरोप है कि परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए। 108 एंबुलेंस को फोन किया। दो घंटे तक एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। बार-बार एंबुलेंस चालक अब तब आने की जानकारी देता रहा। नीलम की स्थित बेहद खराब हो गई तो परिजन पड़ोस के एक ई-रिक्शा से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का अंतिमसंस्कार करने के बाद बुधवार को इसकी शिकायत सीएमओ से की है। इस मामले में 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सचीन राज श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दो घंटे तक चालक नहीं पहुंचा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के लिए डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सचिन राज से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed