फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If there is no disclosure of loot soon, there will be movement in the whole state

जल्द लूट का खुलासा नहीं होने पर पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

Sun, 10 Jan 2021 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
If there is no disclosure of loot soon, there will be movement in the whole state
शहर की श्यामबिहारी गली में दिनदहाड़े 90 लाख की डकैती की घटना का खुलासा न होने से पुलिस के खिलाफ व्यापारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को दुकानें बंद कर व्यापारियों ने चेताया कि अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इधर, व्यापारियों ने रविवार को अफसरों का घेराव करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर की श्याम बिहारी गली में स्थित दुर्गा मंदिर में हुई बैठक में उप्र स्वर्णकार विचार मंच के अध्यक्ष जौहरी राधेश्याम ने कहा कि इतनी संकरी गली में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश के स्वर्णकार सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। राष्ट्रीय सह प्रचार मंत्री रंजना वर्मा ने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ छिनैती, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनमें भय व्याप्त है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार सोनी ने कहा कि एसपी ने खुलासा करने के लिए 48 घंटे का समय लिया था। वह भी बीत गया। उन्होंने रविवार को अफसरों का घेराव करने की बात कही है। बैठक में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह छाबड़ा, स्वर्णकार विचार मंच के अध्यक्ष सुभाष सोनी, स्वर्णकार विचार मंच के मीडिया प्रभारी शिव कुमार सोनी, रामचंद्र सोनी उपाध्यक्ष, संतराम सोनी, गोविंद सोनी, संदीप सोनी, मुकेश सोनी, सूरत सोनी, कुलदीप सोनी, आशीष सोनी, विनोद सोनी, संतोष सोनी, राजेश सोनी, विष्णु सोनी, अवतार सोनी, उमेश सोनी, विष्णु केसरवानी, राम प्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed