फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If the silit cleaning does not conform to the standard Bifera

सिल्ट सफाई मानक के अनुरूप नहीं होने पर बिफरे

Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक खंड 51 के चिलबिला रजबहा के सिल्ट सफाई में ठेकेदार के खेल करने पर अफसरों ने नाराजगी व्यक्त की है। शनिवार को निरीक्षण करने गए अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए अपनी मौजूदगी में सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिले के नहरों में इन दिनों सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। मंगरौरा ब्लाक के कोहंडौर बाजार के निकट चिलबिला माइनर में सफाई का काम चल रहा है। जेसीबी से हो रही सिल्ट सफाई मानक के अनुरूप नहीं होने पर अधिशासी अभियंता जीएस सरोज ने अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए अपनी मौजूदगी में कराने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर माइनर की पूरी सफाई नहीं की जाएगी, तो पांच दिसंबर से आने वाला पानी टेल तक कैसे पहुंचेगा। मौके पर ठेकेदार के नहीं मिलने पर फोन से जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ उमेश यादव, अवर अभियंता रीना सिंह, गोविंद राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed