{"_id":"69ee534c6d2f8dbab00973c6","slug":"if-the-recharge-is-over-the-lights-will-not-go-off-the-prepaid-meter-will-run-for-a-month-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-166288-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रिचार्ज खत्म तो नहीं गुल होगी बत्ती, महीनेभर चलेगा प्रीपेड मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रिचार्ज खत्म तो नहीं गुल होगी बत्ती, महीनेभर चलेगा प्रीपेड मीटर
विज्ञापन
अब प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक महीने तक बगैर रिचार्ज के एक किलोवाट क्षमता वाले उपभोक्ताओं को बिजली मिलती रहेगी। इस दौरान पांच बार मैसेज के जरिये उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का रिमाइंडर भी भेजा जाएगा लेकिन बिजली नहीं काटी जाएगी। इससे जिले के करीब 1.41 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
जनपद में 1.42 लाख उपभोक्ताओं ने एक किलोवाट क्षमता का कनेक्शन ले रखा है। करीब 1.41 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदले जा चुके हैं। नए फरमान से 1.41 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने राहत दी है। एक किलोवाट भार क्षमता वाले जनपद के करीब 1.41 उपभोक्ता 30 दिन के भीतर रिचार्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता जैसे पहला अपना मासिक बिल का भुगतान करते थे, वैसे ही उन्हें भुगतान करना है। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली नहीं कटेगी। वहीं, दो किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य होने पर अगले तीन दिन या फिर 200 रुपये तक के निगेटिव बैलेंस होने तक बिजली नहीं काटी जाएगी।
बताया कि किसी भी रविवार व सार्वजनिक अवकाश के दिन भी बिजली नहीं काटी जाएगी। स्मार्ट मीटर का बैलेंस कम होने पर पांच बार उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आएगा।
साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है कि बिल का भुगतान होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल हो सके। साथ ही पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने का कार्य जिले में स्थगित कर दिया गया है।