{"_id":"614b6fe48ebc3efda9462c4d","slug":"if-the-electricity-bill-is-not-deposited-then-the-name-will-be-public-pratapgarh-news-ald316405572","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा नहीं किया तो सार्वजनिक होगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा नहीं किया तो सार्वजनिक होगा नाम
विज्ञापन
electricity
लाखों का बिजली बिल दबाकर बैठे बकाएदारों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। फीडर वार दस बड़े बकाएदारों की सूची तैयार होगी। उन्हें बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी बकाएदारों ने बिल नहीं जमा किया तो उनकी सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसकी शुरुआत शहर से होगी। विभागीय अफसरों के अनुसार, बकाएदारों की फीडरवार सूची तैयार की जा रही है।
जिले में चार विद्युत पारेषण खंड हैं। रानीगंज, सदर, लालगंज व कुंडा। इसके तहत करीब पांच लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। चारों डिवीजन के तहत कुल 67 उपकेंद्र हैं। जिले में करीब एक लाख से अधिक बकाएदार हैं। इसमें से करीब 30 हजार से अधिक बड़े बकाएदार हैं। बकाएदारों से बिल वसूल करने के लिए विभाग की ओर से ब्याज माफी योजना की शुरुआत की गई। मगर लाखों का बिल दबाकर बैठे बकाएदारों को यह योजना भी रास नहीं आई। काफी प्रयास के बाद भी वह बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आए।
इधर, बकाया बिल वसूलने के लिए विभागीय की ओर अफसरों को टारगेट भी दिया जा चुका है। इससे उपखंडवार अफसरों के ऊपर अतिरिक्त दबाव है। ऐसे में बिजली विभाग के अफसरों ने बड़े बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए नया तरीका अख्तियार किया है। जिले के सभी फीडरों के टॉप टेन बकाएदारों की कुंडली तैयार की जाएगी। उनका कितना बकाया बिल है, अब तक कितनी बार उन्होंने बिल जमा किया है। फीडर वार टॉप टेन बकाएदारों की सूची तैयार करने के बाद उन्हें बिल जमा करने के लिए नोटिस थमाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद भी यदि वे बिल नहीं जमा करेंगे तो उनकी नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत शहर से होगी। शहर में पांचों उपकेंद्रों के सभी फीडरों के टॉप टेन बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि फीडरवार टॉप टेन बकाएदारों की सूची तैयार कर बिल वसूलने की पहल जल्द शुरू की जाएगी। बिल न जमा करने पर उनकी सूची सार्वजनिक की जाएगी।