फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If debate on temple-mosque, police will send to jail

डीएम एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 09 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
If debate on temple-mosque, police will send to jail
नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने को फोर्स के साथ पैदल मार्च करते डीएम मार्कान्डेय शाही व एसपी अभ - फोटो : PRATAPGARH
डीएम-एसपी ने शुक्रवार को दल-बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठक की। शहर में भारी संख्या में फोर्स देख एक बार लोग दंग रह गए। लोग एक दूसरे से पूछते रहे कि क्या हो गया। बाद में पता चला कि अयोध्या पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर प्रशासन फ्लैग मार्च कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर, एएसपी पूर्वी, पश्चिमी और सीओ के साथ भारी संख्या में फोर्स लेकर शहर में पैदल फ्लैग मार्च किया। भंगवाचुंगी से अफसर बाबागंज होते हुए चौक पहुंचे। यहां से पैदल ही अस्पताल होते हुए पुलिस लाइन पहुंचे। यहां डीएम ने समाजसेवियों और व्यापारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि कोर्ट को जो भी फैसला आए वह सभी के लिए मान्य होना चाहिए। फैसले के बाद न तो कोई खुशी में जुलूस निकालेगा और न ही आतिशबाजी करेगा। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भाईचारा बना है वह इसी तरह बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी रोशनलाल, बच्चा, नियाज, रियाज, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि जब तक फैसला नहीं आता है तब तक एक स्थान पर चार से अधिक लोग बैठकर आपस में बात न करें। पुलिस सादे ड्रेस में घूम रही है। मंदिर और मस्जिद को लेकर कोई कहासुनी करता है और विवाद करता है तो तत्काल पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।
अंतू पुलिस ने मांगी बवालियों की सूचना
जगेशरगंज। अयोध्या फैसले के मद्देनजर अंतू पुलिस ने जगह-जगह बैठक कर लोगों को बताया कि यदि कोई भी बवाल करता नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। शुक्रवार को अंतू पुलिस ने जगेशरगंज बाजार, चमनगंज, उसरी, ककरहा, जैतीपुर कठार, सेतापुर समेत कई गांवों और बाजारों में लोगों के साथ बैठक की। कहा कि न्यायालय का जो भी फैसला आएगा वह सर्वमान्य होगा।

किसी भी प्रकार की अराजकता क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बृजेश सिंह, दशरथ मौर्य, अमित केसरवानी, जमील अहमद, मोबीन, धर्मेंद्र सिंह, मंटू वर्मा, विनय सिंह, रवि सिंह, देव नारायण यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed