फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   if condidate late in nomination

नामांकन में देरी की तो उम्मीदवारी पर खतरा

Mon, 06 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
if condidate late in nomination
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कूदने वाले उन प्रत्याशियों की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो सकता है, जो नामांकन करने में देरी कर सकते हैं। हालांकि नामांकन कक्ष में तीन बजे तक दाखिल होने वाले प्रत्याशियों का पर्चा लेना चुनाव अधिकारी की मजबूरी होगी। मगर, किन्हीं कारणों वश प्रत्याशी तीन बजकर पांच मिनट पर पहुंचता है तो उसका नामांकन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

जिले की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन का समय पूर्वान्ह ग्यारह बजे से तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। मगर, घर से निकलने वाले प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन में अधिक समय गंवाने के कारण नामांकन स्थल पर देर से पहुंचते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि अगर प्रत्याशी कचहरी में पहुंच भी गए हैं तो उनको तब तक अंदर नहीं जाने दिया जाता है, जब तक नामांकन कक्ष में मौजूद प्रत्याशी बाहर नहीं निकल जाता है। ऐसे में नामांकन का समय बीतने पर प्रत्याशियों को निराश होकर लौटना पड़ता है। बाबागंज से भाजपा प्रत्याशी तीन जनवरी को शुभ घड़ी में इसलिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए कि वह ढाई बजे के बाद कचहरी पहुंचे। पहले से ही कक्ष में एक प्रत्याशी थे। कागजी कोरम पूरा करके जब तक  तक वह निकलते तब तक समय सीमा समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन


सदर के  एक प्रत्याशी भी शनिवार को दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे, मगर जब वह कक्ष में दाखिल हुए तो उस समय तीन बजकर पांच मिनट हो गए थे। इससे उन्हें वापस होना पड़ा। रानीगंज, रामपुर खास और पट्टी में देर से आने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों को वापस कर दिया गया।जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसलिए प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed