{"_id":"650dfeebc36bb4d3a0090ee9","slug":"husband-arrested-after-wifes-death-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-4749-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाहिता की मौत के बाद फरार पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाहिता की मौत के बाद फरार पति गिरफ्तार
Sat, 23 Sep 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद पति गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता के फांसी लगाकर मौत के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने मानधाता मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। बुआपुर निवासी शिवकुमार सोनी की पत्नी रानी सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विवाहिता के मौत के बाद से ससुराल के लोग फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पति शिव कुमार, ससुर देवी प्रसाद, सास सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतका के पिता राम नारायण उसके दो बच्चों को लेकर घर चले गए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वाले अंतिम संस्कार के लिए ताला गांव ले गए।
............
बिजली चोर को पुलिस ने पकड़ा
स्थानीय थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल को बिजली चोरी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बिजली का बकाया बिल न जमा करने के कारण बिजली विभाग ने लाइन काट दी गई थी। उसके बाद भी ओमप्रकाश बिजली का उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
............
कोटेदार के घर चोरी
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव निवासी पिंकी पत्नी शेरू खान कोटेदार हैं। बृहस्पतिवार की रात पिंकी व उनके परिजन सो रहे थे। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। कमरे में रखे मोबाइल, दो हजार नकद व सामान उठा ले गए। सुबह कमरा खुला देख परिजन परेशान हो गए। कोटेदार के पति शेरू खान ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
..........
आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
अंतू थाना क्षेत्र के चौबोली गोबरी गांव निवासी पंकज पांडेय को पुलिस ने शुक्रवार को दलाबाबा बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंकज पर एससी व एसटी का मुकदमा दर्ज था। अंतू थाने के एसआई दिलीप वर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
...........
मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
मोबाइल छीन कर भाग करने बाइक सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा गांव निवासी कैलाशचंद बिंद बृहस्पतिवार की रात एक युवक के घर के बाहर मोबाइल से बात कर रहे थे।
दो बाइक से आए चार बदमाश मोबाइल छीनकर भागने लगे। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख बादमाशों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
.............
भैंस चोरी करने की शिकायत
गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव निवासी चंद्रकेश सिंह का आरोप है कि बृहस्पतिवार को डूहिया का रहने वाला एक युवक उसकी भैंस खरीदने घर आया था। बिना भैंस खरीदे ही वह चला गया। शाम को अपने साथियों के साथ दोबारा घर पहुंचा। जबरन घर के बाहर बंधे तीन भैंस व एक बच्चे को लेकर चला गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
...........
गोवंश को कुंए से निकाला
गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भैया गांव में शुक्रवार गोवंश कुंए में गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू करके गोवंश को बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। संवाद