{"_id":"653d38a14af5a6a1cd04f554","slug":"husband-and-wife-beaten-for-not-reaching-settlement-in-case-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-250714-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुकदमे में सुलह न करने पर पति-पत्नी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुकदमे में सुलह न करने पर पति-पत्नी की पिटाई
Sat, 28 Oct 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी राम केवल यादव, 70 ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कई लोगों ने माह भर पूर्व परिवार के साथ मारपीट की थी। इसका मुकदमा थाने में दर्ज है। आरोप है कि इसी मुकदमे में सुलह करने का विपक्षी लगातार दबाव बना रहे थे। इसकी शिकायत पीड़िता की बहू सरिता पत्नी सुरेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस के माध्यम से कर दिया।
आरोप है कि इसी शिकायत को लेकर दो दिन पूर्व विपक्षी ने पुनः उसके बेटे को घर के समीप पीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव को पहुंची पत्नी सरिता तथा वृद्ध राम केवल को भी मारा पीटा गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से वृद्ध शनिवार को थाने पहुंचा।
आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा, मारपीट की जानकारी है लेकिन तहरीर नहीं मिली थी। शनिवार को तहरीर मिली है, उचित कार्रवाई की जाएगी।