फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hunger strike to protest police Jtaange

भूख हड़ताल कर पुलिसकर्मी जताएंगे विरोध

Thu, 19 Mar 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike to protest police Jtaange
इलाहाबाद कचहरी में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दरोगा शैलेंद्र व गोली लगने से घायल अरुण नागर के समर्थन में पुलिसकर्मी उतर आए हैं। अनुशासन में बंधे पुलिसकर्मियों ने विरोध का नया फंडा निकाला है। इसकी अधिकारियों को कानों कान भनक नहीं है।
विज्ञापन


इलाहाबाद प्रकरण को लेकर वकील के हत्यारोपी दरोगा के समर्थन में उतरे पुलिसकर्मियों ने अभी तक आर्थिक मदद के तौर चंदा ही भेजा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे प्रदेश के दरोगा और सिपाही 21 मार्च को भूख हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ताओं की हड़ताल के मद्देनजर अब पुलिसकर्मी भी अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के इकबाल को बुलंद करने की कोशिश करेंगे। पुलिसकर्मी 21 मार्च की सुबह मेस में बने खाने को नहीं खाएंगे। हमेशा की तरह ड्यूटी पर भी जाएंगे। उनकी मानें तो उनके इस कदम से शासन का पुलिस अधिकारियों पर दबाव नहीं बनेगा। इलाहाबाद के डीएम-एसपी को हटाने की मांग कर रहे अधिवक्ताओं के जवाब में पुलिसकर्मी यह कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


भले ही पुलिस विभाग की खुफिया टीम को पुलिसकर्मियों के इस कदम की भनक तक न लगी हो लेकिन पूरे जनपद के सिपाही और दरोगा को इस अनोखे आंदोलन से जोड़ने के लिए केवल मोबाइल फोन का सहारा लिया जा रहा है। सभी अपने साथियों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए लगे हुए हैं। जनपद के सभी थानों पर तैनात दरोगा और सिपाहियों के बीच 21 मार्च को होने वाली भूख हड़ताल की खबर पहुंच भी गई है। उनकी मंशा है कि सरकार तक उनकी बात इस आंदोलन के जरिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed