फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hundreds of quintals of paddy got soaked at the purchasing centers

क्रयकेंद्रों पर भीग गया सैकड़ों क्विंटल धान

Wed, 29 Dec 2021 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of quintals of paddy got soaked at the purchasing centers
धान क्रय केन्द्र महुली में बारिश के दौरान भीगता धान का बोरा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में मंगलवार को दिन में हुई बारिश से क्रय केंद्रों पर रखा सैकड़ों क्विंटल धान भीग गया। यहां बरसात से बचाव के लिए अफसरों ने कोई इंतजाम नहीं किए थे। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं थी। वहीं, क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसान भी अपने धान को भीगने से बचाने के लिए मशक्कत करते दिखे।
विज्ञापन

जिले में धान खरीदने के लिए 56 क्रय केंद्र खोले गए हैं। लेकिन विभागीय अफसरों ने इन केंद्रों का निर्धारण करने के दौरान इस बात का ध्यान नहीं रखा कि खरीदे गए धान को कहां सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

जबकि दो दिन से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ हो रही थी। इसके बाद भी क्रय केंद्रों के प्रभारी लापरवाह बने रहे। शहर से सटे महुली मंडी परिसर में खुले में रखा धान भीग गया। जो किसान धान लेकर आए थे, वे बारिश से परेशान हो उठे। आनन-फानन धान को सुरक्षित करने के लिए पॉलिथीन की व्यवस्था की। इसके बाद भी काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज के शिवगढ़ स्थित क्रयकेंद्र पर भी बदइंतजामी का आलम दिखा। यहां भी बारिश से धान को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुछ पॉलिथीन रखी गई थी, लेकिन पर्याप्त नहीं थी।

इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे भी खराब स्थिति रामापुर क्रयकेंद्र की रही। यहां परिसर में दो हजार क्विंटल से अधिक धान खुले में दिनभर भीगता रहा। क्रयकेंद्र प्रभारी लापरवाह बने रहे। मार्केटिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश से धान को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया। देर शाम तक केंद्रों पर रखा धान सुरक्षित भी कर लिया गया।

महुली मंडी धान क्रय केन्द्र पर धान लेकर आया किसान भीगने से बचाने के लिए पालीथिन से ढकते हुए। संवा?

महुली मंडी धान क्रय केन्द्र पर धान लेकर आया किसान भीगने से बचाने के लिए पालीथिन से ढकते हुए। संवा?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed