{"_id":"eabd496a86923f6c456ef732b28636a9","slug":"hundred-meters-off-encroaching-on-the-third-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर ही हटा तीसरे दिन अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर ही हटा तीसरे दिन अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के तीसरे दिन टीम महज सौ मीटर ही अतिक्रमण हटवा सकी। बैंकों के बाहर हुए अतिक्रमण हटाए गए। नालों पर अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध भी हुआ।
भंगवा चुंगी से लेकर सई नदी पुल तक अतिक्रमण हटाने के लिए 23 दिसंबर की तिथि नगर पालिका प्रशासन ने घोषित की थी। हालांकि अफसरों की व्यस्तता के चलते 24 दिसंबर को अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ हुआ। पहले दिन करीब एक किमी का अतिक्रमण हटाया गया। 26 दिसंबर को चौक से भैरोपुर तक का ही अतिक्रमण हटाया जा सका। तीसरे दिन शनिवार को भैरोपुर तक ही अतिक्रमण हटाने का अभियान सिमट कर रह गया। उसी मोहल्ले में करीब सौ मीटर दायरे में ही अफसरों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।
कार्पोरेशन बैंक, केनरा बैंक के साथ ही नालों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जेसीबी गरजती रही। नालों पर बने अवैध निर्माण के साथ ही गुमटी दुकानदारों के छाजन को तोड़ा जाता रहा। एसडीएम सदर जेपी मिश्रा की अगुवाई में हो रही कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान लोग अपनी गुमटियां लेकर भागते रहे। गैरेज के बाहर काफी दिनों से खड़े वाहनों को भी हटाने का आदेश दिया गया। एसडीएम ने कहा कि यदि दुबारा अतिक्रमण किया गया तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। भैरोपुर में कैनरा बैंक के सामने बाइकों की लाइन लगी थी। जेसीबी के साथ पहुंचे अफसरों ने सभी से बाइक हटाने को कहा। केवल एक पल्सर नहीं हटाई गई। एसडीएम का इशारा मिलते ही नगर पालिका कर्मचारियों ने बाइक अपने लोडर पर लाद ली। हालांकि बाद में वाहन स्वामी क्षमायाचना कर अपनी बाइक पाने में कामयाब हो गया।