{"_id":"6384fc7c9ccf6732e578fb53","slug":"hundred-bed-hospital-built-in-half-in-six-years-pratapgarh-news-ald347060792","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छह साल में आधा ही बना सौ बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छह साल में आधा ही बना सौ बेड का अस्पताल
विज्ञापन
रानीगंज के शिवसत में निर्माणाधन संयुक्त अस्पताल। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
शिवसत में 45 करोड़ की लागत से 100 बेड का संयुक्त अस्पताल का निर्माण हो रहा है। दिसंबर, 2022 में भवन तैयार कर कार्यदायी संस्था को विभाग को हैंडओवर करना था। मगर, अभी तक 50 फीसदी ही अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। ऐसे में बड़ा सवाल जरूर है कि अब शेष 36 दिन में कैसे अस्पताल का निर्माण पूरा हो सकेगा।
प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2016 में शिवसत में सौ बेड के संयुक्त अस्पताल तैयार करने के लिए मंजूरी देते हुए 45 करोड़ 23 लाख का बजट स्वीकृत किया था। भवन तैयार करने की जिम्मेेदारी शासन ने आवास विकास परिषद को सौंपते हुए दिसंबर 2021 तक भवन तैयार करने का समय दिया था।
कोरोना काल के चलते एक साल का समय बढ़ा दिया गया। दिसंबर 2022 में भवन बनकर तैयार होना था। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने बताया कि यदि एक साथ बजट जारी होता तो भवन अभी तक पूरा हो गया होता। अस्पताल तैयार होने में अभी दो साल का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अब शुरू हुआ आवास का निर्माण
संयुक्त अस्पताल में तैनात चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों का आवास अब बनना शुरू हो रहा है। बृहस्पतिवार को मिट्टी समतलीकरण का कार्य चल रहा था।
उधारी के जेई, निर्माण कार्य में नहीं दिखा रहे रुचि
स्वास्थ्य विभाग के पास अपना अवर अभियंता नहीं है। प्रयागराज के जेई को प्रतापगढ़ में होने वाले निर्माण की भी जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में उधार के जेई प्रतापगढ़ में कम समय देते हैं। उनका अधिकांश समय प्रयागराज में ही निकल जाता है।
बजट के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। संयुक्त अस्पताल के निर्माण में विलंब की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डॉक्टर जीएम शुक्ला, सीएमओ