फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Humble for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए भरी हुंकार

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Humble for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कचहरी के बगल अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन करते शिक्षक कर्मचारी? - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच के बैनर तले मंगलवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हुंकार भरी। बाइक रैली निकालकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है। जिसे वे लेकर रहेंगे। इस दौरान 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी कंपनी बाग के सामने एकत्र हुए। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों और अफसरों ने यहां से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर बाइक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कर्मचारी मीराभवन चौराहा, बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, बलीपुर, भंगवाचुंगी, चौक सदर मोड़, केपी कॉलेज होते हुए पुन: अंबेडकर चौराहा पहुंचे। यहां एसडीएम सदर को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है और पुरानी पेंशन बहाल होने तक हम संघर्ष करते रहेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला संयोजक विजय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील प्रभाकर ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रभाशंकर पांडेय ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए साथियों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेश पांडेय, अजीत कुमार, प्रभाकर सिंह, राकेश सिंह, प्रभात मिश्र, अनूप सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, विजय कुमार, निर्भय सिंह, प्रशांत, संतोष, नवीन, रामानंद मिश्र, राजीव गुप्ता, अशोक शुक्ला, अनुराग सिंह, बालेंदु शुक्ला, जैनेंद्र सरोज, प्रभाकरनाथ, फारुक, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed