{"_id":"af3aadad8e7a9a24460a5ba45f7655a6","slug":"ht-line-breaks-punjabi-market-incident-caused-great-discomfort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटने से पंजाबी मार्केट में हुआ हादसा, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटने से पंजाबी मार्केट में हुआ हादसा, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतापगढ़। बेल्हा में शनिवार को फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। शहर के पंजाबी मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में एचटी लाइन टूटकर गिरने से आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विद्युत उपकेंद्र पर फोनकर आपूर्ति बंद कराई गई। दमकल कर्मियों के साथ आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय से आग बुझा लेने की वजह से बड़ा नुकसान नहीं हो सका।
शहर के टक्करगंज निवासी महेंद्र सिंह की पंजाबी मार्केट में रूपल साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। दुकान तीन मंजिला है। सबसे ऊपर गोदाम व दूसरे व नीचे तल पर शोरूम है।
शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे हवा के तेज झोंकों से बिजली के खंभे से 11 हजार की एचटी लाइन टूटकर दुकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरी। जिसकी वजह से वहां रखे साड़ी के गट्ठर में आग लग गई। धुआं उठते देखकर काम कर रहे कर्मचारी व मालिक भागकर ऊपर पहुंचे। शोरशराबा होने पर आस-पास के व्यापारी भी दुकान छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। बीच मार्केट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। व्यापारियों ने मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देने के बाद विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। सूचना मिलते ही डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी बलिकरन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आस-पास के लोगों के साथ आग बुझाई। समय से आग बुझने की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हो सका।
विज्ञापन
देर होती तो गोयल रेजीडेंसी से भी बड़ा हादसा होता
प्रतापगढ़। शनिवार को पंजाबी मार्केट स्थित रुपल साड़ी सेंटर में लगी आग को समय से न बुझाया गया होता तो कई प्रतिष्ठान जलकर राख हो जाते। इस बात को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश भी दिखा। आए दिन हो रहे व्यापारियों के साथ दर्दनाक हादसे को लेकर सभी चिंतित है। वहीं पंजाबी मार्केट में लगी आग की घटना से दहशत फैल गई। बता दें कि पंजाबी मार्केट में सारे प्रतिष्ठान एक दूसरे से सटे हुए हैं। साथ ही कपड़ों की दुकान होने के चलते आग अन्य दुुकानों तक भी पहुंच सकती थी। घटना की जानकारी होते ही व्यापारी परेशान हो उठे। सभी आग बुझने तक वहां डटे रहे। साथ ही वहां पहुंचे डीएम अमृत त्रिपाठी से व्यापारियों ने एचटी लाइन टूटने की बात बताई।
प्रशासनिक अधिकारियों के छूटे पसीने
प्रतापगढ़। पंजाबी मार्केट में आग लगने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। शुक्रवार की भोर में गोयल रेंजीडेंसी में हुए भीषण अग्निकाड के बाद यह घटना अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गई। डीएम व एसपी के साथ एसडीएम सदर जेपी मिश्र व सीओ सिटी एमपी सलोनिया घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझने तक डीएम व एसपी पल-पल की जानकारी वहां मौजूद अधिकारियों से फोन पर लेते रहे। आग बुझने की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।