{"_id":"648224fef4564cb2d30ef324","slug":"house-of-two-families-burnt-due-to-fire-under-suspicious-circumstances-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-150669-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जली
Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जली
प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रिहायशी छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते दो दलित परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान पुत्र ने दलित परिवार के लिए राशन की व्यवस्था करने के साथ प्रशासन को सूचना दी है।
तहसील क्षेत्र के अमुवाही गांव निवासी सुरेंद्र बनवासी के रिहायशी छप्पर में बुधवार की रात करीब एक बजे आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग पड़ोसी सत्येंद्र बनवासी के छप्पर को भी अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों परिवार की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई। उक्त दोनों दलित परिवार छप्पर में काफी अरसे से निवास करता चला आ रहा है। घटना की जानकारी होने पर प्रधान पुत्र बिजनेस यादव मौके पर गए और कोटेदार को बुलाकर दोनों परिवार के लिए राशन की व्यवस्था उपलब्ध कराई और प्रशासन को भी सूचना दी। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना कई और दलित परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो सकती थी। संवाद