फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hostel will be built for girl students in GGIC

जीजीआईसी में छात्राओं के लिए बनेगा छात्रावास

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hostel will be built for girl students in GGIC
पढ़ाई के लिए शहर आने वाली छात्राओं को अब किराए पर कमरा नहीं लेना पड़ेगा। उनकी सहूलियत के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 1.69 लाख रुपये खर्च होंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। धन का आवंटन होने के बाद छात्रावास का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जीजीआईसी में पढ़ने वाली छात्राओं को छात्रावास की भी सुविधा मिलेगी। जिसमें उनके भोजन का भी प्रबंध किया जाएगा। दरअसल, बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को दिक्कत न हो और उनके अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च न उठाना पड़े। जीजीआईसी में बनने वाला छात्रावास 100 बेड का होगा। हर कमरे में फर्नीचर, कुर्सी व पढ़ाई के लिए लैब की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि छात्राओं को बिजली का बिल भी नहीं देना होगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने छात्रावास का प्रस्ताव भेजा है। जिस पर अमल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कार्य शुरू होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि छात्रावास का प्रस्ताव भेजा गया है। धन आवंटन होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरा पड़ा है शहर में छात्रावास का निर्माण कार्य
शहर के जीजीआईसी के पीछे करीब नौ साल से छात्रावास का निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। छात्रावास का कार्य पूरा नहीं हो सका है। शुरू में कार्य में तेजी दिखाई गई मगर, बाद में काम बंद कर दिया गया। अब अधूरा भवन नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed