फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Horrific accident in Pratapgarh: Four including woman killed, four injured, car collided with e-rickshaw

प्रतापगढ़ में भीषण हादसा : महिला समेत चार की मौत, चार घायल, ई- रिक्शे में कार ने मारी टक्कर

Mon, 01 May 2023 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 10:09 PM IST
सार

Pratapgarh News : कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी अधिवक्ता अनुज श्रीवास्तव की भतीजी की मंगलवार को शादी है। जिसके लिए अनुज के परिजन सोमवार को अपने पैतृक घर रानीगंज के कायस्थ पट्टी गए थे।

विज्ञापन
Horrific accident in Pratapgarh: Four including woman killed, four injured, car collided with e-rickshaw
प्रतापगढ़ में कार की टक्कर से उड़े ई-रिक्शे के परखचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मासूम बालिका समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी अधिवक्ता अनुज श्रीवास्तव की भतीजी की मंगलवार को शादी है। जिसके लिए अनुज के परिजन सोमवार को अपने पैतृक घर रानीगंज के कायस्थ पट्टी गए थे। जहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अनुज अपने परिवार के लोगों के साथ देर शाम ई-रिक्शा से दहिलामऊ स्थित घर लौट रहे थे। राजापुर मानापट्टी के करीब सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर के बाद ईिरक्शे के परखच्चे उड़ गए। उसमे सवार अनुज श्रीवास्तव (38), नवीन श्रीवास्तव (30), प्रीति श्रीवास्तव (39), आस्था (35), सौम्या श्रीवास्तव (30), शशिकांत (28) तीन माह की नाव्या पुत्री नवीन और ईिरक्शा चालक अन्नू उर्फ अनवर (35) निवासी पड़ाव वार्ड नगर कोतवाली घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां अनुज की पत्नी आस्था, सौम्या पत्नी नवीन श्रीवास्तव और ईिरक्शा चालक अन्नू उर्फ अनवर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नवीन समेत अन्य घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रास्ते में नवीन की भी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Horrific accident in Pratapgarh: Four including woman killed, four injured, car collided with e-rickshaw
रानीगंज में कार की टक्कर से उड़े ई-रिक्शे के परखचे। - फोटो : अमर उजाला।

मेडिकल कॉलेज से लेकर रानीगंज तक मचा रहा कोहराम

खुशी वाले घर में हादसे के बीच चीख पुकार मच गई। जिस घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे। वहां मातम पसर गया। हादसे के बाद रानीगंज से लेकर मेडिकल कॉलेज तक कोहराम मचा रहा। हादसे के दौरान अनुज का भाई अनूप अपनी मां को बाइक से लेकर लौट रहा था।

 

मैरिज हाल में चल रही थी तैयारी

अनुज के भतीजी की शादी के लिए रिश्तेदार कई दिनों से घर आ गए थे। घटना के पहले कई रिश्तेदार व परिवार के लोग भी जीजीआईसी के पीछे स्थित एक मैरिज हाल में तैयारियां करा रहे थे। हादसे की खबर के बाद हर कोई घटनास्थल की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed