{"_id":"5ab545f04f1c1bb9758b6f7e","slug":"holes-in-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे न देखिए, कागज पर सड़क गड्ढामुक्त है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे न देखिए, कागज पर सड़क गड्ढामुक्त है
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की कुछ सड़कें ऐसी हैं जिन पर जाने के बजाए लोग 10 किमी का चक्कर लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। गड्ढों की कुछ ऐसी भरमार है कि गाड़ी चलाना तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल है। विभाग के पास पैसा आया भी तो उसे बंदरबांट करने का जुगाड़ लगा लिया गया। कुछ गड्ढों को विभाग ने बिना ठेकेदार के ही भरवा दिया और कागज पर सड़क गड्ढामुक्त हो गई। जबकि ठेकेदारों का कहना है विभाग ने इसमें लाखों रुपये का खेल कर लिया है।
कुंडा से सुबंस तक सड़क बेहद बदतर हालत में है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इधर जाने वाले लोग दूसरा रास्ता पकड़ते हैं। इसी तरह से मानिकपुर-लाला बजार, मानिकपुर-सलवन और शेखपुर से बलीपुर जाने वाली सड़क गड्ढों में है। हालत यह है कि इन सड़कों पर कार लेकर जाना भी मुश्किल है। लोगों ने खूब शोर मचाया तो विभाग ने लिखापढ़ी की। इसके बाद सड़क के मरम्मतीकरण के लिए पैसा आ गया। इसके बाद विभागीय लोगों ने पचाने की तैयारी शुरू कर दी।
किया यह गया कि इसे ठेकेदारों से बनवाने के बजाए विभाग ने स्वयं ही मरम्मत कराना शुरू कर दिया। काम भी पूरा नहीं किया गया। कुछ गड्ढों को भरने के बाद विभाग ने काम बंद कर दिया। इसके चलते सड़कों पर लोगों का आना-जाना मुश्किल है। इस बारे में ठेकेदारों के बीच दबी जुबान से चर्चा है कि विभागीय लोगों ने सड़क को पूरी तरह से गड्ढामुक्त दिखा दिया है। अब इस पैसे को खारिज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर सड़क गड्ढायुक्त होने के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल है और विभाग ने अपना पूरा कार्य कर लिया है। इस बारे में एक्सईएन निर्माण खंड दो के अधिशाषी अभियंता हरिश्चंद्र त्रिवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गड्ढे अगर हैं तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। अन्य जानकारी से किनारा करते हुए उन्होंने आगे कुछ कहने से इनकार कर दिया।