फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hockey center built two years ago, no ground yet

Pratapgarh News: दो साल पहले बना हॉकी सेंटर, मैदान अब तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hockey center built two years ago, no ground yet
जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने खुद के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। लेकिन, अब हॉकी की उभरती प्रतिभाओं को अभ्यास करने के लिए मैदान तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में दो साल पहले खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी सेंटर की स्थापना हुई थी। इसके बाद 30 खिलाड़ियों को पंजीकृत किया गया था। हॉकी सेंटर के लिए कोच की नियुक्ति और खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध कराई गई। लेकिन, खेल मैदान की कमी से वह अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में स्थित मैदान काफी छोटा है। जिस कारण खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। मैदान की कमी के कारण हॉकी खिलाड़ी राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्टेडियम का मैदान छोटा होने के कारण अभ्यास में परेशानी होती है। जीआईसी मैदान में अभ्यास करना पड़ता है।
प्रिंसी यादव, हॉकी खिलाड़ी
स्टेडियम में मैदान छोटा होने के कारण जीआईसी में अभ्यास करना पड़ रहा है। खेल मैदान भी बेहतर नहीं है। रिया गौड़, हॉकी खिलाड़ी
मैदान बड़ा हो तो अभ्यास में सहूलियत मिले। अब हॉकी मैच एस्ट्रोटर्फ पर हो रहे हैं। जिले में खेल मैदान की दिक्कत है।
वानिया सैफ हॉकी खिलाड़ी
-वर्जन-
स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही हॉकी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मैदान तैयार होगा।
पूनमलता राज, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed