फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   history-sheeters, President Monu and Sandeep, who were rescued after attacking the police, were caught by the police.

Pratapgarh :  पुलिस पर हमला कर छुड़ाए गए हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति मोनू व संदीप पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 08 Jul 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 11:13 PM IST
सार

महेशगंज पुलिस ने बुधवार को आजाद नगर नहर पटरी के पास चेतरा गांव निवासी विमलेश यादव को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि गोपाल पांडेय का पुरवा निवासी संदीप शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला, गुड्डू मिश्रा निवासी जलेशरगंज व प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू पाल निवासी पूरे जनई से तमंचा खरीदा था।

विज्ञापन
history-sheeters, President Monu and Sandeep, who were rescued after attacking the police, were caught by the police.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लालगंज कोतवाली के कटरा जलेशरगंज बाजार में बुधवार की देर शाम महेशगंज पुलिस पर हमला कर छुड़ाए गए हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू और संदीप को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम दबोच लिया। जेठवारा पुलिस ने पूछताछ के बाद जहां मोनू पाल को छोड़ दिया, वहीं महेशगंज पुलिस ने संदीप शुक्ला को तमंचा के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया। उधर, पुलिस पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन



महेशगंज पुलिस ने बुधवार को आजाद नगर नहर पटरी के पास चेतरा गांव निवासी विमलेश यादव को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि गोपाल पांडेय का पुरवा निवासी संदीप शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला, गुड्डू मिश्रा निवासी जलेशरगंज व प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू पाल निवासी पूरे जनई से तमंचा खरीदा था। उनके पास भारी संख्या में असलहे हैं। इसके बाद महेेशगंज थानाध्यक्ष अनिल पांडेय तीनों को पकड़ने के लिए सरकारी जीप से कटरा जलेशरगंज बाजार पहुंचे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने असलहा बेचने के आरोपी बताए जा रहे तीनों को पकड़कर जीप में बैठा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपियों के परिवारीजन और ग्रामीण सड़क पर आ गए और बवाल करते हुए जीप में बैठाए गए प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू, संदीप शुक्ला उर्फ गोलू व गुड्डू मिश्रा को छुड़ाने लगे। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की व हाथापाई करते हुए तीनों को जीप से उतारने के बाद साथ लेकर चले गए।


इस मामले में थानाध्यक्ष महेशगंज अनिल पांडेय की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने अंकित मिश्रा, गगन मिश्रा, आदर्श मिश्रा, विनीत मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, निवासी कटरा जलेशरगंज, जीतेंद्र पाल निवासी पूरे जनई व अशोक पाल निवासी मानिकपुर व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हिरासत से छुड़ाए गए महेशगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू और संदीप शुक्ला उर्फ गोलू को बृहस्पतिवार की देर शाम दबोच लिया।

पूछताछ के लिए दोनों को जेठवारा थाने में रखा गया। शुक्रवार को महेशगंज पुलिस ने संदीप उर्फ गोलू शुक्ला के पास से बहोरिकपुर नहर पुलिया के पास से तमंचा की बरामदगी दिखाते हुए उसे जेल भेज दिया। वहीं, हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति दिलीप पाल को पूछताछ के बाद जेठवारा पुलिस ने परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। उधर, दबिश के बाद भी महेशगंज पुलिस पर हमले के आरोपी पकड़ में नहीं आए।


सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति दिलीप पाल उर्फ मोनू के ऊपर लालगंज, जेठवारा व महेशगंज में हत्या, लूट, जानलेवा हमला समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। चूंकि वह किसी मामले में वांछित नहीं था। इसलिए पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके द्वारा असलहा बेचने की पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू पर मेहरबान दिखी पुलिस 
लालगंज कोतवाली के पूरे जनई निवासी प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू पर जेठवारा पुलिस काफी मेहरबान दिखी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार दिन पहले गांव में ही उसका विवाद हो गया था। मारपीट में उसे चोटें आई थीं। चर्चा है कि जेठवारा थाने में पूछताछ के दौरान भी उसके साथ कड़ाई की गई। हालांकि सीओ सदर पवन त्रिवेदी इससे इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने संदीप शुक्ला उर्फ गोलू को तमंचा की बरामदगी दिखाते हुए जेल भेज दिया, मगर असलहा बेचने का आरोप मोनू पर भी था। पुलिस ने आखिर उसे क्यों छोड़ दिया। 


प्रयागराज की नवाबगंज पुलिस ने मोनू पर दर्ज किया था गैंगस्टर का मुकदमा
लालगंज कोतवाली के पूरे जनई के हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू पाल ने प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट में भी वह जेल जा चुका है। नवाबगंज पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। महेशगंज में केवल हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जेठवारा थाने में भी लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। लालगंज कोतवाली में उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed