{"_id":"63752c3a2e223a6766609094","slug":"history-sheeter-who-ran-away-after-biting-the-inspector-surrendered-in-the-court-pratapgarh-news-ald3461617173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को दांत काटकर भागे हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को दांत काटकर भागे हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
दबिश के दौरान दरोगा के हाथ में दांत से काटकर भागे हिस्ट्रीशीटर ने करीब चार माह बाद कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट में सरेंडर के बाद बुधवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेकर जेठवारा थाने पहुंची।
जेठवारा (अब लीलापुर में) के पतुलकी गांव का राजेश उर्फ मुन्ना यादव हिस्ट्रीशीटर है। 25 जुलाई को जेठवारा के एसआई मुसाफिर यादव उसके घर दबिश देने गए थे।
पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन वह दरोगा के हाथ में दांत काटकर भाग निकला था। चार माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी मगर उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस को चकमा देकर उसने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तंमचा बरामद किया । संवाद