फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   History-sheeter marijuana smuggler Loha Yadav will remain in jail for now.

Pratapgarh News: अभी जेल में ही रहेगा हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर लोहा यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter marijuana smuggler Loha Yadav will remain in jail for now.
पट्टी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर लोहा यादव पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक साल तक जेल में निरुद्ध रहेगा। प्रशासन की संस्तुति पर उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद शासन ने आदेश जारी किया है। उस पर प्रदेश के कई जनपदों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में वह कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पट्टी कोतवाली के लवेदा निवासी लोहा यादव मादक पदार्थों की तस्करी करने का गिरोह चलाता है। वह पट्टी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसे देल्हूपुर पुलिस व लखनऊ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 10 अप्रैल को 61 किलो गांजा के साथ पकड़कर जेल भेजा था। उसके ऊपर गांजा तस्करी, गिरोहबंदी, डकैती, लूट, चोरी जैसे गंभीर 24 मुकदमे जनपद के अलावा जौनपुर, गाजीपुर में दर्ज हैं। उस पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने गृह विभाग को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इस प्रकरण को उत्तर प्रदेश सलाहकार परिषद निरुद्धियां ने उच्च न्यायालय, लखनऊ खंड पीठ के समक्ष रखा। उच्च न्यायालय ने भी गांजा तस्कर को जेल में रखने अनुमति दे दी। गृह विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश में लोहा यादव को पीईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 व धारा 9- ई के तहत एक अगस्त 2025 से एक वर्ष तक जेल में रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट व जेल अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में करता था मादक पदार्थों की सप्लाई

पुलिस के अनुसार लोहा यादव का कार्य क्षेत्र सुल्तानपुर, गाजीपुर, जौनपुर के अलावा जनपद के आसपुर देवसरा, पट्टी, देल्हूपुर, फतनपुर व प्रयागराज सीमा रहा है। संगठित गिरोह बनाकर गांजा तस्करी का काम महेन्द्र गौतम, अनिल गौतम व मनोज पाल के साथ निरंतर करता रहा। इससे क्षेत्र में नशाखोरी में वृद्धि और युवाओं का अपराध की ओर झुकाव बढ़ रहा था। लोहा यादव के बाहर रहने से युवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति में वृद्धि होने की संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed