फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Historic decision of BJP government for 24-hour power supply: Moti Singh

ब्रह्म देव जागरण मंच का आसपुर देवसरा का गठन

Sun, 19 Dec 2021 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Historic decision of BJP government for 24-hour power supply: Moti Singh
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा सरकार विकास में विश्वास करती है। प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए योगी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। जिससे छात्र, किसान, व्यापारी और उद्योग को पूरा लाभ मिलेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था कें मोर्चे पर भी सुधार किया है। असलहों का सार्वजनिक प्रदर्शन, सांप्रदायिक दंगे और माफियाओं का भय समाप्त किया है।
विज्ञापन

यह बातें कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने पट्टी भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने आगे कहा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम उनके द्वारा तय किए गए हैं। हाल ही में रामगंज तथा ढकवा में बनाई गई नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण समेत अन्य विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

गरीबों को दो बार का मुफ्त राशन एक ही बार में प्रदेश की योगी सरकार वितरित कर रही है। इसके अलावा बिजली सड़क, पेयजल, चिकित्सा सभी क्षेत्र में सरकार ने विकास को गति प्रदान की है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रारंभ हो चुका है। काशी कॉरिडोर जनता को देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार को अगले पंचवर्षीय में अवसर मिलते ही भगवान श्री कृष्ण को भी कैद से आजाद कराया जाएगा। इस मौके पर प्रतिनिधि विनोद पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता राम गुलाब सिंह, अनिल सिंह, पीआरओ पंकज सिंह समेत तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed