{"_id":"578fc2074f1c1bb52ac4b614","slug":"highway-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा संभलकर, हाइवे बन गया ताल तलैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा संभलकर, हाइवे बन गया ताल तलैया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर जरा संभल कर चलना पड़ रहा है। भंगवाचुंगी से लेकर जोगापुर सीताराम धाम तक हाइवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं और उसमें पानी भर गया है। इससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार अधिकारियाें का भले ही इस मार्ग से रोजाना आना-जाना बना रहता हो मगर उनका ध्यान इस समस्या की ओर नहीं पड़ रहा है।
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित भंगवाचुंगी से सीताराम धाम जोगापुर तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। दो किमी इस दूरी को पार करने में लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। बरसात का पानी भर जाने से किसी को यह अंदाजा नहीं लगता है कि वे पटरी पर चल रहे हैं या फिर गड्ढे में जा रहे हैं। इसी मार्ग पर अधिकारियों का रोजाना आवागमन होता है। मगर किसी अधिकारी का ध्यान हाइवे की दुर्दशा की ओर नहीं पड़ रहा है। अगर यहीं हालत बनी रही तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी जिला प्रशासन अभी गंभीर नहीं है। जबकि रोजाना दर्जनों बाइक सवार गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क मरम्मत की मांग भी की है।