{"_id":"34fbeb92b3ce39bdf8eb34d27a7c752b","slug":"hightension-death-of-teenagers-breaking-strings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से किशोर की मौत, तीन बच्चे झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से किशोर की मौत, तीन बच्चे झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के बिकरा लोहरौटी गांव में बुधवार को हाईटेंशन तार टूटने से गांव के ही अजय (16) की मौत हो गई जबकि तीन किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। चारों बच्चे आलू की खोदाई कर घर लौट रहे थे।
ऊषा देवी पत्नी भगवानदीन घर के बगल में ही आलू खोदवा रही थीं। आलू खोदाई के दौरान उनका लड़का संजय (14) अपने साथी अजय (16) पुत्र जोखू , राजू (17) पुत्र अमरजीत व अवनीश (7) पुत्र हरिश्चंद्र के साथ आलू एकत्र करा रहा था। आलू खुदाई के बाद चारों आलू लेकर घर के लिए निकले थे। जैसे ही वे गांव के खड़ंजे के पास पहुंचे ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन का तार टूट कर अजय के ऊपर गिर पड़ा।
करेंट की चपेट में आने से तड़प रहे अजय को बचाने के प्रयास में संजय, राजू व अवनीश भी चपेट में आ गए। घटना देख रहे आसपास के लोग दौड़े और बांस आदि के माध्यम से तार को दूर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन सभी को पहले डेरवा बाजार में निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में अजय को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के लोगों ने प्राइवेट लाइनमैन के माध्यम से तार जोड़वा दिया। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची।